भास्कर न्यूज | लुधियाना पक्खोवाल रोड स्थित सिंगला एन्क्लेव में वीरवार को 243 घंटे के आखंड महायज्ञ में आहुतियां डालने के लिए लंबी कतारों में खड़े हजारों महिला-पुरुष भक्तों ने आहुतियां डालकर मुरादें मांगी। पीले वस्त्र धारी सेवक मां के चरणों में अर्पित करने के लिए पीले फूल लेकर खड़े थे। हाथों में पीले रंग के प्रसाद की टोकरियां व थालियों का मनमोहक दृश्य देख ऐसा प्रतीत हो रहा कि जैसे साक्षात मां बगलामुखी धाम परिसर में विराजमान होकर भक्तों की हर इच्छा को पूर्ण करने का आशीर्वाद दे रही हों। इस बीच बगलामुखी धाम के प्रमुख सेवक महंत प्रवीण चौधरी के सान्ध्यि में चौबीसों घंटे आखंड यज्ञ स्थल पर गूंजते मां बगलामुखी के जयघोषों की बीच देश भर से पधारे संत-महापुरुषों ने वचनों के माध्यम आशीर्वाद दिया। पिछले वर्ष के आखंड यज्ञ में दरबार में मांगी मुरादें पूरी होने पर भक्तों ने आहुतियां डालकर जगत जननी का शुक्रिया किया। मध्यप्रदेश से पधारी भक्तों की टोली ने बगलामुखी धाम की पावन पवित्र मिट्टी को मस्तक पर लगाकर खुद को धन्य किया। स्कूली छात्रों ने मां बगलामुखी के प्रिय पीले रंग के वस्त्र धारण कर पूजन कर मां का आशीर्वाद लेकर दर्शन किए। महंत प्रवीण चौधरी ने आखंड यज्ञ के दूसरे दिन देश-विदेश से पधारे भक्तों को संबोधित करते हुए कहा किस्मत के बिना मां बगलामुखी का आशीर्वाद नहीं मिलता। मां के दरबार में आंखड यज्ञ में आहुतियां डालने से भाग्य की लकीरें बदलती है। कारोबारी रुकावटें दूर होती है। यज्ञ स्थल पर जीभा से मां बगलामुखी के नाम का उच्चारण मात्र करने से मन पवित्र होता है। पवित्र जल श्रवण करने से तन रोग मुक्त होता है। इस अवसर पर मुख्य सेवादार मनप्रीत छतवाल, सेवक नवनजोत छतवाल, कर्ण शांडिल्या, सुनील महाजन, रमन घई, जतिन्द्र सूद, मोहित सूद, राणा रणजीत सिंह, दिनेश रल्ली, वरूण जैन, प्रशोतम चौधरी, बॉबी मक्कड़, गुनीत खेड़ा, गौतम सचदेवा, नरेन्द्र महाजन,रा ज सोंलकी, गौरव कालिया, परमवीर सिंह, अर्जुन होरा, चेतन टंडन, इकबाल सिंह, वरुण दत्त, अजय जैन,राहुल व अन्य भी उपस्थित थे। मां बंगलामुखी धाम में मौजूद स्कूली छात्र व मंदिर के सदस्य।


