स्कूली बच्चों को बताया गुड और बैड टच में अंतर:चाइल्ड हेल्पलाइन 1930 की भी जानकारी दी; राजसमंद के सरकारी स्कूल में हुई वर्कशॉप

राजसमंद में वी विश फॉर सोसाइटी की ओर से महात्मा गांधी स्कूल में ‘स्पर्श की समझ’ विषय पर वर्कशॉप हुई। इसका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित बचपन के प्रति जागरूक करना था। वर्कशॉप की शुरुआत संस्थान सचिव लेफ्टिनेंट (डॉ.) विनीता पालीवाल ने आइस ब्रेकिंग सेशन के साथ की। इससे बच्चों की झिझक दूर हुई और वे खुलकर कार्यक्रम में बोल सके। इसके बाद बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में सरल भाषा और गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया। संवेदी अंगों और उनके कार्यों को अनुभवात्मक तरीके से सिखाया गया, जिससे बच्चे विषय को बेहतर ढंग से समझ सके। कार्यक्रम में बच्चों को किसी भी बेड टच की स्थिति में चिल्लाने, वहां से भागने और तुरंत किसी विश्वसनीय बड़े व्यक्ति को बताने की सलाह दी गई। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हर्षिता लोहार प्रथम और अभिलाषा द्वितीय स्थान पर रही। अंत में प्रधानाध्यापिका अंजना मोदी एवं संस्था प्रतिनिधियों द्वारा सक्रिय प्रतिभागियों को बिस्कुट, पेन और पेंसिल देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *