भास्कर न्यूज| धमतरी शासकीय उमावि भोथली में पालक-शिक्षक बैठक हुई, जिसमें साइबर सेल प्रभारी नोडल अधिकारी सन्नी दुबे ने स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम से बचने के लिए उन्हें मोटिवेट किया। पालक-शिक्षक बैठक में अर्जुनी थाना के एसआई सरिता मानिकपुरी, एएसआई उत्तम निषाद प्रमुख रूप से मौजूद थे। प्राचार्य संयोगिनी रामटेके ने बताया कि पीटीएम बैठक क्यों आवश्यक है, बालकों व शिक्षकों के क्या दायित्व हैं। साइबर सेल प्रभारी सनी दुबे ने बताया कि विद्यार्थी क्या कर रहा है, इसे लेकर पालकों को आज सजग रहना होगा। मोबाइल व गलत संगति से अपने बच्चों को दूर रखें। अनुशासित व्यवहार व संस्कार के लिए प्रत्येक पालक को प्रेरित करें। मोबाइल का दुरुपयोग ना करें। नशापान से अपने बच्चों को दूर रखें तथा पढ़ाई के प्रति प्रेरित करें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जीपी साहू ने किया। इस अवसर पर एलएन साहू, रामशरण मिश्रा, राकेश साहू, गोपेश साहू, धनंजय सोनकर, एलएन शांडिल्य, विनोद ध्रुव, गोविंद सिन्हा, डोमन ध्रुव, उमाकांत साहू, रेखा देहारी, रेणुका ध्रुव, स्वाति सोरी,दुर्गा साहू, किशोरी कश्यप, विमला साहू, लखनतीन आदि मौजूद रहे।


