स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली:सड़क सुरक्षा, मोबाइल के दुरुपयोग को रोकने का दिया संदेश

डूंगरपुर के हाउसिंग बोर्ड स्थित मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली। समाज के विभिन्न मुद्दों पर आमजन को जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली में स्कूली बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों ने सड़क सुरक्षा, मोबाइल फोन के दुरुपयोग को रोकने को लेकर जमकर नारेबाजी की। मॉडर्न स्कूल परिसर से डायरेक्टर संतोष वर्गिस, प्रिंसिपल प्रतिभा जेम्स और गिरीश पंड्या ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली हाउसिंग बोर्ड के प्रमुख मार्गों से गुजरी। वहीं, 400 से अधिक बच्चों ने हाथों में तख्तियां लहराते हुए और नारे लगाकर लोगों को मोबाइल का अधिक उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों और जंक फूड के सेवन से शरीर को होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक किया। इस दौरान लोगों को गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, बच्चो को मोबाइल फोन से दूर रखने का संदेश दिया गया। रैली के अंत में हाउसिंग बोर्ड माताजी चौक पर बच्चों ने एक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने से होने वाली दुर्घटनाओं का मंचन करते हुए आमजन को ट्रैफिक नियमों की पालना करने का संदेश भी दिया। प्रिंसिपल प्रतिभा जेम्स ने कहा हैं कि लोग मोबाइल के उपयोग और व्यसन सहित अन्य मुद्दों के प्रति जागरूक हों और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं यही रैली का उद्देश्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *