गढ़वा जिले में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बस में सवार एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन बच्चे जख्मी हैं। घटना मेराल थाना क्षेत्र के संगवरिया गांव में शनिवार को हुई। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रों बस घर पहुंचाने जा रही थी। रास्ते में घुमावदार सड़क पर एक बाइक बस के सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में पतहरिया गांव के रहने वाले रामप्रवेश पाल के बेटे राजू कुमार पाल (13) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। छात्र सदर अस्पताल किए गए रेफर वह क्लास 8वीं का छात्र था। घायल विद्यार्थियों का प्राथमिक इलाज मेराल स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। बेहतर इलाज के लिए गढ़वा के सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया है। उन्हें सीटी स्कैन और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा के लिए रेफर किया गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास गांव के बड़ी संख्या में लोग, बीडीओ सतीश भगत, थाना प्रभारी विष्णुकांत दलबल के साथ पहुंचे और घायल बच्चों को अस्पताल भेजा। आक्रोशित लोगों को समझाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराया गया। ये भी पढ़िए रांची में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी:तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल, कोडरमा से पिकनिक मनाने जा रहे थे सभी कोडरमा के एक निजी स्कूल के बच्चों से भरी बस रांची के सिकिदिरी घाटी में पलट गई। हादसे में बस सवार सभी बच्चे और शिक्षकों को चोटें आई हैं। वहीं, तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी रांची के हुंडरू फॉल में पिकनिक मनाने जा रहे थे और इसी बीच यह हादसा हुआ। बस सिकिदिरी घाटी स्थित डॉक्टर मोड़ के पास तीखे मोड़ के पास असंतुलित होकर पलट गई। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। बस पलटने की सूचना मिलते ही हुंडरू जलप्रताप पर तैनात झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस प्रबंधन को इसकी सूचना दी। पढ़िए पूरी खबर…


