जालंधर| पंजाब स्टेट फूड कमीशन मेंबर चेतन धालीवाल ने नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 के तहत स्कीमों का जायजा लिया। गांव लक्सियां मल्लिवाल के सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी सेंटर डबरी कॉलोनी मलसियां, मल्लिवाल, लक्सियां, साहला नगर-2 मलसियां और राशन डिपो कोटली गंजरा का दौरा किया। सरकारी एलिमेंट्री स्कूल, लक्सियां और मल्लिवाल में चल रही मिड-डे मील स्कीम को चेक किया गया और मिड-डे मील, फूड स्टोरेज हाउस का जायजा लिया गया। मेंबर्स ने स्कूल के प्रबंधों पर अपनी संतुष्टि व्यक्त की। इसके बाद आंगनबाड़ी सेंटर लक्सियां का निरीक्षण किया गया। लक्सियां में दो सेंटर चल रहे थे। स्कूलों और आंगनवाड़ी सेंटरों का दौरा करने के बाद राशन डिपो पर चल रहे गेहूं की बांट का जायजा लिया गया और लोगों को बताया गया कि राशन डिपो में गेहूं अलॉट हो चुका है और गेहूं की पर्चियां काटने का काम चल रहा है। इस मौके पर चेतन प्रकाश धालीवाल ने जल्द से जल्द लाभार्थियों को गेहूं बांटने के निर्देश दिए और मौके पर मौजूद लाभार्थियों को कमीशन के हेल्पलाइन नंबर 9876764545 के बारे में भी बताया और यह भी बताया योजनाओं के बारे में लोग जिले के एडीसी डेवलपमेंट के पास शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।


