कवर्धा| शहर के कई शासकीय व निजी स्कूलों के आसपास धड़ल्ले से पान-गुटखे के ठेले संचालित हो रहे हैं। इन्हीं ठेलों में स्कूल लगने व छूटने के समय विद्यार्थियों का जमावड़ा अक्सर देखा जा सकता है। ऐसे में नियम कायदों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे पान की गुमटियों और ठेलों पर कार्रवाई की जाए, जो छोटे बच्चों को नशे का सामान सहजता से उपलब्ध करा रहे हैं। स्कूलों के आसपास तंबाकू व उसके बने उत्पादों को बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। जिले के कई स्कूल के आसपास ठेलों पर धड़ल्ले से गुटखा बिक रहा है।


