स्कूलों को बम की धमकी पर भड़के अक्षय शर्मा, कहा-

भास्कर न्यूज | अमृतसर शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों को एक बार फिर सिलसिलेवार बम धमकियां मिलने के बाद सियासत गरमा गई है। अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता अक्षय शर्मा ने इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अक्षय शर्मा ने कहा कि किसी भी चुनी हुई सरकार का पहला कर्तव्य नागरिकों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है, लेकिन सरकार इस जिम्मेदारी में असफल साबित हो रही है। स्कूलों को मिल रही धमकियां पंजाब के भविष्य पर हमला है। भाजपा नेता ने कहा कि इसी तरह के क्राइम कल्चर ने पंजाब की पिछली कई सदियां बर्बाद कर दी थीं। अब सरकार की अनदेखी फिर से वही काले दिन वापस ला रही है। आज पंजाब का नौजवान अपने ही प्रदेश में असुरक्षित महसूस कर रहा है। यही कारण है कि युवाओं का विदेश पलायन लगातार बढ़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *