स्कूलों में 9 बजे से पहले नहीं लगेंगी कक्षाएं:कलेक्टर ने जारी किया आदेश, लगातार पांचवें दिन शहर का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा

सीहोर में लगातार चौथे दिन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इसे देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों का समय बदल दिया है। लिखित आदेश जारी कर कहा गया कि जिले में स्कूल सुबह 9 बजे से पहले संचालित नहीं होंगे। जिले में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लोग बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके सर्दी से कपकपाते नजर आए। उत्तर भारत में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं आ रही है। वहीं, उत्तर-पश्चिम में जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। उत्तरी दिशा में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और सायक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है, जिसके कारण मौसम में अत्याधिक ठंडक महसूस हो रही है। शीतलहर अपना पावर दिखा रही है। हवाओं की गति सामान्य से अधिक होने के कारण शीत लहर के प्रभाव से जहां कोल्ड डे की स्थिति निर्मित हो रही है। वहीं, खेतों में औस की बूंदे भी जम रही है। शीत लहर से बचाव के लिए एडवाइजरी स्वास्थ्य विभाग ने शीतलहर को लेकर पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील आम नागरिकों से की गई है। शीत ऋतु में वातावरण का तापमान अत्यधिक कम होने पर शीत लहर का चलना प्रारंभ हो जाता है। जिसके कारण मानव स्वास्थ्य पर अनेक विपरित प्रभाव जैसे सर्दी जुकाम, बुखार, निमोनिया, त्वचा रोग, फेफड़ों में संक्रमण, हाईपोथर्मिया, अस्थमा, एलर्जी होने की आशंका बनी रहती है। विभाग ने सलाह दी है कि आमजन प्रभावी शीत लहर से बचने के लिए गर्म एवं ऐसे कपड़े पहने जिनमें कपड़ों की कई परतें हो। रजाई, कंबल, स्वेटर, गर्म कपडों का उपयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *