गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। किसगो गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बरामदे में एक महिला का शव मिला। मृतका की पहचान ललिता देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि कुछ लोग उस तरफ से गुजर रहे थे , तब स्कूल के बरामदे में शव देखा गया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही करहारी गांव से मृतका की मां और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सुधीर मंडल और ललिता के बीच हुआ था झगड़ा मृतका की मां ने गांव के ही एक व्यक्ति सुधीर मंडल पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बुधवार को खोरीमहुआ चौक पर सुधीर मंडल और ललिता के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान सुधीर ने ललिता को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से ललिता घर नहीं लौटी। प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे परिजन मृतका के चार बच्चे हैं- दो लड़के और दो लड़कियां। परिजन रो-रोकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


