कवर्धा| पंडरिया नगर स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल के ठीक सामने बनी नाली पिछले कई दिनों से खुली और पूरी तरह टूटी हुई है। नाली का ऊपरी हिस्सा ध्वस्त होने के कारण वहां गहरा गड्ढा बन गया है। इससे स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से स्कूल पहुंचते हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बनी हुई है।


