स्कूल-कॉलेजों में साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल की जानकारी देने में जुटी पुलिस

भास्कर न्यूज | संबलपुर जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हमर पुलिस हमर बजार एवं हमर पुलिस हमर गांव, अभियान के माध्यम से आमजनों को जागरूक किया जा रहा। पुलिस चौकी संबलपुर स्टाफ द्वारा ग्राम मुड़पार में शिविर लगाकर साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, ठगी, नशामुक्ति के खिलाफ, यातायात नियमों व अन्य अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। अभियान के माध्यम से जिले के हॉट, बाजारों, ग्रामों, स्कूल, कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साइबर अपराधों से बचाव के लिए जानकारी साझा की गई। यातायात के नियमों का हमेशा पालन करने, हेलमेट पहनने प्रेरित किया। नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है। नशा नहीं करने संकल्प िदलाया। नशा के दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी कौशिल्या साहू पुलिस चौकी प्रभारी रेशमलाल भास्कर, प्रधान आरक्षक राजेश राजपूत, आरक्षक भूषण राजपूत सहित अन्य शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *