जालंधर| सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनी पिंड में प्रिंसिपल हरमेश लाल की अगुआई में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह करवाया गया। इस मौके पर धनी पिंड व लखनपाल के एनआरआई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और पढ़ाई व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रवासी भारतीय गुरमीत सिंह सोढी यूके ने 1 लाख, बलकार सिंह कूनर सरपंच धनी पिंड ने 51 हजार, रछपाल सिंह कूनर कनाडा ने 50 हजार, शिव कुमार लाडी लखनपाल यूके ने 51 हजार, चंद्र कांत भंबी यूएसए लखनपाल ने 50 हजार, गुरमुख सिंह कूनर और हरपाल सिंह कूनर भाइयों ने 25 हजार, प्रिंसिपल मलूक चंद कलेर कनाडा ने 21 हजार, बलविंदर सिंह कूनर यूके ने 11 हजार, सतिंदर सिंह कूनर यूएसए ने 11 हजार, देस राज आस्ट्रेलिया ने 11 हजार, हरपाल सिंह कूनर पाल ऑस्ट्रेलिया ने 11 हजार, वतन सिंह मल्ल परिवार की तरफ से बलिहार सिंह ने 10 हजार, राजेश कुमार मेहरा यूएसए ने 10 हजार स्कूल को दान किए। इसके अलावा जसविंदर सिंह कैंथ (यूएई) ने स्कूल को 45 हजार रुपये का वाटर कूलर भेंट किया। प्रिंसिपल ने बताया कि अब तक 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की ग्रांट स्कूल की डेवलपमेंट पर खर्च की जा चुकी है। एनआरआई को स्मृति-चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन की भूमिका मुनीश कुमार ने निभाई। इस मौके पर सरपंच बलकार सिंह कूनर, चेयरपर्सन मनजीत कौर, गुरमीत राम पूर्व सरपंच, राम गोपाल पूर्व सरपंच, तरसेम लाल, रेशम लाल, कमलदीप सिंह दीपा, जसबीर सिंह संधू जमशेर, हीरा लाल, रमन कुमार, सूबेदार जतिंदर कुमार उपस्थित थे।


