स्कूल छात्रा से रेप कर 5 लाख रुपए में बेचा:टीचर ही अच्छे नंबर और छात्रवृति दिलाने के नाम पर बाहर ले गया था

अलवर के राजगढ़ क्षेत्र के सरकारी स्कूल टीचर ने अपनी ही स्कूल की छात्रा को अच्छे नंबर और छात्रवृति दिलाने के नाम पर रेप किया। अश्लील वीडियो बनाने के बाद बार-बार ब्लैकमेल करता रहा। करीब 1 साल के बाद छात्रा को 5 लाख रुपए में दिल्ली में किसी दलाल को बेच दिया। उसने भी छात्रा से एक बार रेप कर आगे बेचने का सौदा कर लिया। इस करतूत में टीचर ने अपनी पत्नी को भी साथ ले लिया था। अब पोक्सो कोर्ट नंबर दो ने टीचर को आजीवन कारावास की सजा व 2 लाख रुपए के आर्थिक दंड से दंडित किया है। यह मामला 2018 का है। विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज यादव ने बताया कि दिसंबर 2018 का मामला है। टीचर भगवती प्रसाद मीणा ने अपने ही स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा को अच्छे नंबर दिलाने और छात्रवृति दिलाने के नाम पर बहला फुसला कर राजगढ़ कस्बे में ले जाकर जबर्दस्ती रेप किया। छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया। फिर छात्रा को वीडियो दिखाकर धमकाया कि किसी को बताया तो परिवार को बदनाम कर दूंगा। इसके बाद कई बार छात्रा को फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर स्कूल से बाहर लेकर गया। मेरठ ले जाकर शादी का रजिस्ट्रेशन पंकज यादव ने बताया कि टीचर भगवती प्रसाद मीणा 11 महीने बाद ही छात्रा को मेरठ लेकर चला गया। वहां फर्जी तरीके से शादी का रजिस्ट्रेशन कराया और छात्रा से कहा कि किसी को बताया तो फोटो वायरल कर देगा। वह पत्नी को छोड़कर तुम्हारे साथ ही रहेगा। इस तरह 22 अक्टूबर 2019 को टीचर ने शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद छात्रा को वापस घर छोड़ दिया। नवंबर 2019 में भगवती प्रसाद मीना अपनी पत्नी के साथ छात्रा के घर आए। यहां सब बता दिया कि छात्रा ने उसके साथ शादी कर ली। वह उसे ले जाने वाला है। विरोध करने पर फोटो वीडियो दिखाकर दबाव बनाया। इसके बाद छात्रा को लेकर अलवर आ गए। अलवर में किराए पर रखा भगवती प्रसाद मीणा छात्रा को अलवर लेकर आ गए। यहां मालवीय नगर में पत्नी को रखा और छात्रा को चोर डूंगरी पर किराए रखा। यहां छात्रा को फोटो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार रेप करता रहा। 20 फरवरी 2021 को छात्रा को 5 लाख में बेचा विशिष्ठ लोक अभियोजक पंकज यादव ने बताया कि टीचर भगवती प्रसाद मीना व उसकी पत्नी ने मिलकर छात्रा को 20 फरवरी 2021 में धनपाल मीना पुत्र रामस्वरूप मीना निवासी पीपलवास दिल्ली को 5 लाख रुपए में बेच दिया। छात्रा को नशीला पेय पदार्थ पीलाकर उसके साथ भेज दिया। छात्रा को होश आने पर उसे अश्लील फोटो वीडियो बनाकर धमकाया। 26 फरवरी 2021 को धनपाल ने ग्रेटर नोएडा से शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद छात्रा को टीचर भगवती प्रसाद के गांव लेकर आया। फिर रास्ते में छात्रा कार से कूदी 26 फरवरी 2021 को छात्रा को धनपाल सरकारी टीचर भगवती प्रसाद मीना के गांव राजगढ़ में लेकर जाने लगा। रास्ते में छात्रा का गांव आया तब वह चिल्लाने लगी। चलती कार से कूद गई। तब आसपास के लोग आ गए। सबने छात्रा को उसके घर भेज दिया। घर पहुंचने पर भी छात्रा ने परिवार को अधिक नहीं बताया। इसके बाद फिर भगवती प्रसाद मीणा व उसकी पत्नी छात्रा के घर पहुंचे। वहां उसे ले जाने का प्रयास किया। लेकिन छात्रा ने मना कर दिया। उसके बाद टीचर वहां से चला गया। आखिर में छात्रा ने रोते हुए परिवार के सामने पूरी कहानी बता दी। इसके बाद परिवार ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। लेकिन मुकदमा कोर्ट के जरिए दर्ज कराना पड़ा। अब कोर्ट के सामने सब सबूत आए तो आरोपी टीचर भगवती प्रसाद मीना को आजीवन कारावास और 2 लाख रुपए के आर्थिक दंड से दंडित किया है। बताया कि टीचर को आजीवन कारावास और 2 लाख रुपए के आर्थिक दंड से दंडित किया है। इसी तरह एक दुकानदार को आजीवन कारावास व दो लाख रुपए से दंडित किया है। टीचर ने छात्रा को बहला फुसलाकर ले गया। उसके बाद रेप किया। अलवर पॉक्सो कोर्ट संख्या दो ने आज नाबालिक से दुष्कर्म के दो अलग अलग मामले में सजा सुनाई है और दोनों आरोपियों को दो दो लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया ।
विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज यादव ने बताया कि पॉस्को संख्या दो कोर्ट ने दो लगा अलग प्रकरण में फैसला दिया जिसमें राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में टीचर द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी भगवती को न्यायालय ने अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए दो लाख के जुर्माने से दंडित किया है ओर वहीं नारायणपुर थाना क्षेत्र के दूसरे मामले में एक दुकानदार को अंतिम सांस तक सजा सुनाते हुए दो लाख के जुर्माने से दंडित किया है दुकानदार ने आठ साल की बालिका को कुरकुरे और टॉफी के बहाने दुकान पर बुलाकर दुष्कर्म किया जिस पर पीड़िता के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया जिस पर आरोपी जगदीश को गिरफ्तार किया गया ओर कोर्ट में चालान पेश किया जिस पर न्यायालय ने आज आरोपी जगदीश को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए दो लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है । वही सरकारी टीचर भगवती ने अपनी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को अच्छे अंकों का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया इसके चलते आज न्यायालय ने सरकारी अध्यापक भगवती को भी अंतिम सांस तक सजा और दो लाख रुपए का आर्थिक दण्ड की सजा सुनाई है । बाईट … विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज यादव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *