स्कूल पहुंचे पंचायत सदस्य, 10 तक कोर्स पूरा करने के निर्देश

बिर्रा| ग्राम पंचायत बिर्रा के सदस्यों ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिर्रा, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला बिर्रा और शासकीय प्राथमिक शाला बिर्रा का निरीक्षण किया। यह दौरा ग्रामीण शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और आगामी परीक्षाओं की तैयारी मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया। पंचायत सदस्यों ने कक्षाओं का भ्रमण कर छात्र‑छात्राओं से पढ़ाई, पाठ्यक्रम की प्रगति, शिक्षण विधियों और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। मिडिल स्कूल के बच्चों ने बताया कि अधिकांश विषय पूरे हो चुके हैं और अब वे रिवीजन पर ध्यान दे रहे हैं। सरपंच पीली बाई एकादशिया साहू ने कहा कि छात्र‑छात्राओं की पढ़ाई नियमित और गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि बचे हुए सभी विषय 10 मार्च तक पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि परीक्षा के दौरान बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रधान पाठक एस के यादव ने कहा कि सर्वे पर गए शिक्षकों के कारण कुछ पाठ बाकी हैं, लेकिन 10 मार्च से पहले सभी विषयों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *