स्कूल बस के नीचे कुचली बच्ची का हुआ संस्कार:लोग भड़के बोले-प्रिंसिपल गुलेरिया को पुलिस करे गिरफ्तार,नहीं तो धरना रहेगा जारी

पंजाब के लुधियाना में दो दिन पहले चंडीगढ़ रोड सैक्टर 32 स्थित BCM स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा अमायरा को स्कूल बस ने कुचल दिया था। अमायरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।आज अमायरा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था। संस्कार में सैकड़ों की संख्या में अन्य छात्रों के परिजन और समाज सेवक पहुंचे। अमायरा अपने परिवार की इकौती बेटी थी। लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी रोष है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक स्कूल के प्रिंसिपल डी.पी गुलेरिया को गिरफ्तार नहीं किया। जब तक प्रिसिंपल की गिरफ्तारी नहीं होती लोग संघर्ष करते रहेगे। बता दें स्कूल प्रिंसिपल, ड्राइवर और मैनेजमेंट के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ। फोरेंसिक टीम भी कर रही मामले में जांच अभी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोगों का आरोप है कि स्कूल के स्टाफ ने इस केस में सबूत भी मिटाए है। इस केस में पहले ही फॉरेंसिक टीम भी वर्क कर रही है। जिस बस से हादसा हुआ है उस बस का टायर खोल कर और बस के नीचे घुसकर एक्सपर्ट ने सेंपल लिए है। वहीं डीवीआर की भी जांच की जा रही है। परिजनों की पुलिस से मांग थी कि प्रिसिंपल को गिरफ्तार किया जाए। यदि आरपी प्रिंसिपल को पुलिस ने काबू न किया तो धरना जारी रहेगा।बस के ड्राइवर को यदि पुलिस ने गिरफ्तार किया है तो उसे एक बार लोगों को दिखाया जाए। घटना की सीसीटीवी रिकार्डिंग परिजनों को दिखाई जाए। सबूत मिटाने वालों पर पुलिस एक्शन ले। स्कूल में पार्किंग का इलाका और जाने की जगह अलग हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *