लुधियाना| ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल सिविल सिटी द्वारा स्टूडेंट्स के लिए मझफगोवाल, लुधियाना में इन-हाउस पिकनिक का आयोजन किया। जिसका मुख्य उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि कौशल विकास को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में कई रोमांचक खेल, सवारी और गतिविधियां शामिल थीं, जिनमें मैरी-गो-राउंड, बाउंसी कैसल, बाधा कोर्स, ट्रेजर हंट, म्यूजिकल चेयर आदि शामिल थे। अध्यक्ष डॉ. राजेश रुद्रा और प्रिंसिपल रितु मल्होत्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार होते हैं।


