लुधियाना| श्री राम ग्लोबल स्कूल ने वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित किया। इस अवसर पर खेल कौशल, टीमवर्क और विद्यालयीय भावना का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गुरदेव सिंह एसीपी ट्रैफिक और विशिष्ट अतिथि के रूप में रमनदीप भुल्लर, एडीसीपी लुधियाना उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों में फिटनेस, अनुशासन और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल की सराहना की। एसपी ट्रैफिक ने सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी एक पहल का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण स्कूल के आधिकारिक शुभंकर द ब्लेजहार्ट्स का अनावरण रहा। खेल महोत्सव में आकर्षक ड्रिल्स, ऊर्जावान मार्च-पास्ट और रोमांचक दौड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।


