स्कॉर्पियों और दूध टैंकर में टक्कर, मां-बेटे की मौत:मां के कैंसर के इलाज के लिए लेकर जा रहे थे बीकानेर; चूरू के राजलदेसर में हुआ हादसा

चूरू के राजलदेसर में हुए हादसे में चिड़ावा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और उनकी मां की हादसे में मौत हो गई। उनकी स्कॉर्पियो सामने से आ रही दूध टैंकर से टकरा गई। हादसा अलसुबह करीब 3 बजे हुआ। मां को बीकानेर लेकर जाते समय हादसा मूल रूप से पिलानी के पास स्थित कुलहरियों का बास गांव निवासी अमित कुलहारी (42) अभी चिड़ावा की चौधरी कॉलोनी में अपने घर में रहते थे। वे अपनी मां उर्मिला देवी (65) को कैंसर के इलाज के लिए बीकानेर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। अमित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उर्मिला देवी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मां उर्मिला देवी कैंसर से पीड़ित थीं। अमित हर पंद्रह दिन में उन्हें इलाज के लिए बीकानेर ले जाते थे। चिड़ावा कोर्ट में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे वकील अमित के पिता हवासिंह का पहले ही निधन हो चुका है। अमित अपने पीछे पत्नी मुकेश और दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनकी एक बहन भी हैं। अमित और उनकी मां के निधन के कारण चिड़ावा कोर्ट के वकील आज न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *