स्कॉर्पियो ने स्कूटी-सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की म:गंभीर घायल पत्नी का इलाज जारी; फरार ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग

जालोर शहर में स्कूटी सवार दंपति को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल पत्नी का इलाज जारी है। मामले में बेटे ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और फरार ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग की है। हादसा एफसीआई गोदाम के पास 23 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ था। मामले में बेटे ने एसपी और कलेक्टर से ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी थी टक्कर
प्रार्थी खसाराम पुत्र चुन्नीलाल माली ने बताया कि 23 जनवरी की दोपहर उनके पिता चुन्नीलाल और मां नेनू देवी स्कूटी से एफसीआई से महेशपुरा रोड स्थित पिपलीवाला जा रहे थे। इसी दौरान बाईपास हाईवे पार करते समय बिशनगढ़ की ओर से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे में मां और पिता को सिर, हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें पहले ट्रॉमा सेंटर जालोर ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर पालनपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान 29 जनवरी 2026 को चुन्नीलाल का पालनपुर में निधन हो गया, जबकि उनकी पत्नी नेनू देवी का इलाज जारी है। गाड़ी के नंबर सौंपने के बाद भी कार्रवाई नहीं
इस संबंध में 26 जनवरी 2026 को पुलिस थाना जालोर में मामला दर्ज करवाया गया। लेकिन आज तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। परिजनों द्वारा संदिग्ध वाहन नंबर GJ03LM7779 की सूचना भी पुलिस को दी गई थी। उक्त वाहन को 6 फरवरी को कोतवाली थाने लाया गया और CCTV फुटेज की जानकारी भी दी गई। लेकिन 7 फरवरी को वाहन को छोड़ दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इतने ठोस सबूतों के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। अब परिवार ने एसपी और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग की है कि दोषी ड्राइवर को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो परिवार धरने पर बैठने को मजबूर होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *