स्क्रीन शेयरिंग एप के जरिए महाराष्ट्र, बिहार में ठगी:गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा से 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 20 मोबाइल जब्त

जामताड़ा साइबर पुलिस ने करसाटांड थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों के खिलाफ छापामारी की। इस दौरान 4 आरोपियों को 20 फर्जी मोबाइल, 29 मोबाईल सिमकार्ड, 3 एटीएमकार्ड, 1 पैन कार्ड, 2 आधार कार्ड और 1.14लाख रूपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये स्क्रिन शेयरिंग एप्स के जरिए ठगी करते थे एसपी ऐहताशाम वकारीब ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में देवघर कोरों का निरंजन मंडल( 21), गिरिडीह का मुकेश मंडल (23), नारायणपुर का मुकेश मंडल (22) और कर्मातांड का आनद देव मंडल (24) शामिल है। मुकेश कुमार मंडल का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। आरोपी लोगों को बिजली बिल जमा न करने और स्क्रिन शेयरिंग एप्स के जरिए ठगी करते थे। एनी डेस्क खाताधारकों से एपिके फाइल इंस्टॉल करवा कर ठगी की जाती थी। ये पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार के लोगों को शिकार बनाते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *