जालंधर | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में वीरवार को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के लिए ऊर्जा के संरक्षण के महत्व की याद दिलाता है। ऊर्जा एक अनमोल संसाधन है, और इसका संरक्षण केवल एक व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हमारे ग्रह की भलाई सुनिश्चित करने के लिए एक सामूहिक आवश्यकता के बारे में बताना। इस दौरान छात्रों ने ऊर्जा- बचत की आदतें अपनाने की शपथ ली, जैसे कि उपयोग में न होने पर लाइट और पंखे बंद करना, ऊर्जा-कुशल उपकरणों का उपयोग करना और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना। पोस्टर और मॉडल के रूप में संदेश देने के लिए छोटी-छोटी गतिविधियां कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और बेहतर पर्यावरण बनाने के लिए दी गई। इस पहल पर समूह की उपाध्यक्ष संगीता चोपड़ा ने छात्रों को इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।