स्टूडेंट्स ने चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा:जज ने प्रतिभागियों का शील्ड-प्रमाण पत्र देकर किया सम्मान

विधिक जागरूकता शिविर के अंतर्गत न्यायालय ने निवाड़ी के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम-द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को बुधवार को जिला सत्र न्यायाधीश एमएल राठौर और सहायक लोक अभियोजन अधिकारी आलोक उपाध्याय की उपस्थिति में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन स्टूडेंट्स को मिला सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे अंकित प्रजापति, द्वितीय स्थान पर रही रिया लक्ष्यकर और राधिका नायक और तृतीय स्थान पर रही तमन्ना रैकवार को प्रमाण पत्र और शील्ड से पुरस्कृत किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आशी पुरोहित, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुस्कान ठाकुर और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर अक्षत आर्य को प्रमाण पत्र और शील्ड से पुरस्कृत किया गया। छात्राओं को बताया गुड टच और बैड टच सहायक लोक अभियोजन अधिकारी आलोक उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच के साथ छात्राओं को अपने आप को सुरक्षित रखने के विभिन्न उपायों से अवगत कराया। न्यायाधीश एमएल राठौर ने सोशल प्लेटफॉर्म से संबंधित अनजाने में होने वाले अपराधों की जानकारी देकर बचाव के बारे में बताया। कार्यक्रम के समापन पर संस्था के प्राचार्य देवेश नायक के द्वारा अतिथियों का विद्या भारती का वार्षिक कैलेंडर और शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर संस्था के आचार्य राकेश गुप्ता, नंदराम पाल, कमलेश नायक, देवेंद्र मिश्रा, मुकेश प्रजापति, आशा तिवारी मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *