स्टूडेंट्स ने देखा वन परिक्षेत्र:आगर मालवा में अफसरों ने वनस्पतियों और वन्यप्राणियों की जानकारी दी

आगर मालवा में स्कूली छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराया गया। इन्हें “मैं भी बाघ” और “हम है बदलाव” की थीम पर पर्यावरण संरक्षण, नागरिकों को प्रकृति की प्रत्यक्ष अनुभूति का अवसर प्रदान करने और वनों की उपयोगिता के बारे में जानकारी देने के लिए वन विभाग ने मंगलवार को अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया। स्टूडेंट्स ने घूमा वन परिक्षेत्र इसके तहत स्टूडेंट्स को वनक्षेत्र बांसखेडी (आगर) वन परिक्षेत्र आगर का भ्रमण कराया गया। मास्टर ट्रेनर पदम परमार ने विविध प्रकार की वनस्पतियों और वन्यप्राणियों की जानकारी दी। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, भू-जल संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग, चीता, सांप, बाघ और आगर जिले के अंतर्गत पाए जाने वाले वन्यप्राणियों की जानकारी से अवगत कराया। पर्यावरण के प्रति जागरूक किया मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली को बढ़ावा देने और विवेकहीन और व्यर्थ खपत के बजाय सावधानी के साथ और सुविचारित उपयोग करने पर ध्यान दिलाया। बच्चों के सिंगल यूज प्लास्टिक को छोड़कर अनसिले कपड़े, दुपट्टा या अपने गमछे से बैग बनाकर उपयोग करने को बढ़ावा दिया। अधिकारियों ने बच्चों के सवालों के जवाब दिए बच्चों को अपने जन्म दिवस पर अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिलिन्द ढ़ोके संयुक्त कलेक्टर आगर-मालवा ने बच्चों के सवाल के जवाब भी दिए। इसके बाद बच्चों से वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में शा.क.उ.मा.वि. आगर और शा.उ.उ.मा.वि. दरबार कोठी आगर 126 छात्र-छात्राएं और शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण चौधरी वन परिक्षेत्राधिकारी आगर, चंदरसिंह पवांर वन परिक्षेत्र अधिकारी सुसनेर ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। इस दौरान लाखनसिंह उप वनक्षेत्रपाल, मंयक श्रीवास्तव वनपाल, छगलाल परमार वनरक्षक, गोविन्द नारायण शर्मा वनरक्षक, राकेश कुम्भकार वनरक्षक, विपिन शर्मा वनरक्षक, असदउल्लाखां वनरक्षक, नरेन्द्र सक्सेना वनरक्षक, अर्जुन चौहान वनरक्षक, गोपाल सूर्यवंशी और समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *