स्टूडेंट का स्कूल से किडनैप, अंगुलियां तोड़ी, नाखून उखाड़े:12वीं बोर्ड का एग्जाम देने गया था, बोलेरो में डालकर पीटा; सड़क पर फेंककर भागे

बाड़मेर में 12वीं बोर्ड का एग्जाम देने गए स्टूडेंट का 4 बदमाशों ने किडनैप कर लिया। बोलेरो में स्टूडेंट से मारपीट की। उसका एक हाथ और दो अंगुलियां तोड़ दी, नाखून उखाड़ दिए। मारपीट के बाद 8 किमी दूर सड़क पर फेंककर फरार हो गए। मामला बीजराड़ थाना इलाके का सोमवार सुबह 8:15 बजे का है। किडनैपिंग का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान स्टूडेंट बचा लो, बचा लो, चिल्लाता रहा। तस्वीरों में देखिए किडनैपिंग… किडनैपिंग रोकने की कोशिश की
सेंटर इंचार्ज भंवरलाल मायला ने बताया- सुबह मैं और मेरा एक स्टाफ थाने से पेपर लेने के लिए गए हुए थे। पीछे स्कूल की एक महिला समेत दो स्टाफ थे। स्टूडेंट को बचाने की कोशिश की, लेकिन रोक नहीं पाए। मैं जब तक पहुंचा तब बदमाश गाड़ी में डालकर ले गए। हमने तुंरत पुलिस को सूचना दे दी थी। सड़क किनारे फेंक कर भागे
सीआई विशनाराम ने बताया- 12वीं बोर्ड पॉलिटिकल साइंस का एग्जाम देने आए स्टूडेंट का स्कूल के अंदर से तीन-चार आए बदमाशों ने किडनैप कर लिया। चारों बदमाश उसके हाथ-पैर पकड़ कर ले गए। बोलेरो में डालकर स्कूल से करीब 8-9 किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर ले गए। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इससे युवक के मुंह से खून बहने लगा। मामले में जांच जारी है। डंडे और बैट से बोलेरो में मारपीट की गई
परिजनों ने बताया- छात्र को बदमाशों ने हिंडिया (रामसर) इलाके में फेंका था। उसके साथ डंडे और बैट से बोलेरो में मारपीट की गई। उसका दाहिना हाथ और इसी हाथ की 2 अंगुलियां फ्रैक्चर है। साथ ही बदमाशों ने 2 अंगुलियों के नाखून भी उखाड़े हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *