स्टूडेंट के लिए करियर गाइडेंस सत्र का आयोजन:आगरा की यूनिवर्सिटी ने किया 150 से अधिक छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन

12वीं क्लास पास करने के बाद स्टूडेंट को उनका करियर चुनने के लिए करियर गाइडेंस सत्र का आयोजन किया गया। शारदा यूनिवर्सिटी आगरा द्वारा धौलपुर के एक निजी होटल में आयोजित किए गए करियर गाइडेंस सत्र में विभिन्न स्कूलों के डेढ़ सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिंसिपल और टीचर के साथ भाग लिया। सत्र का वर्चुअल उ‌द्घाटन डॉ. राजीव गुप्ता, निदेशक और डॉ. जयंती रंजन, वाइस चांसलर, शारदा यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया। डॉ. गुप्ता ने अपने संबोधन में छात्रों को उनका उचित करियर निर्णय लेने के महत्व पर जोर दिया और छात्रों को उनके सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. रंजन ने अपने संबोधन में शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति पर प्रकाश डाला और इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का आधार बताया। उन्होंने छात्रों को उनकी पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर अपने लक्ष्यों को आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ प्राप्त करने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। धौलपुर में लगाए गए करियर गाइडेंस सत्र में छात्रों को अकादमिक और पेशेवर सफलता की ओर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने छात्रों को उनके कॅरियर से संबंधित जानकारी देने के साथ उनका व्यावहारिक मार्गदर्शन भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 12वीं कक्षा में अध्यनरत छात्र मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *