स्टूडेंट को कौशल विकास किट वितरित:ब्यूटी वैलनेस व ऑटोमोबाइल ट्रेड के 84 विद्यार्थी लाभान्वित, व्यावसायिक शिक्षा का महत्व बताया

पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सिरोही में ब्लॉक स्तरीय कौशल विकास सामग्री किट वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ब्यूटी एंड वैलनेस में पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सिरोही की 60 बालिकाओं को और महात्मा गांधी विद्यालय पुराना भवन सिरोही के 24 ऑटोमोबाइल ट्रेड के विद्यार्थियों को कीट वितरण किए गए। प्रिंसिपल हीरा खत्री और व्यवस्था सहयोगी गोपाल सिंह राव के अनुसार सरस्वती पूजा वंदन अभिनंदन व पुष्पहार पहना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रीति चौहान विधायक प्रतिनिधि, सीबीईओ आनंद राज आर्य, प्रधानाचार्य महात्मा गांधी विद्यालय सिरोही जगदीश सिंह आढ़ा, सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा, आरपी वागाराम देवासी शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत माला, साफा, स्मृति चिन्ह, स्मारिका भेंट कर किया। कौशल प्रभारी अनिता चौहान ने अतिथि स्वागत उद्बोधन के साथ व्यावसायिक शिक्षा के लाभों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ब्यूटी एंड वैलनेस में पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सिरोही की 60 बालिकाओं को और महात्मा गांधी विद्यालय पुराना भवन सिरोही के 24 ऑटोमोबाइल ट्रेड के विद्यार्थियों को कीट वितरण किए गए। एक किट लगभग 16 हजार रुपए का है। लगभग साढ़े तेरह लाख की रोजगारोन्मुखी सामग्री विद्यार्थियों को देकर लाभान्वित किया। शिक्षक गोपाल सिंह राव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हमेशा लोकल फोर वोकल व रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक शिक्षा पर जोर दिया है। विद्यार्थियों को स्व रोजगार के लिए प्रशिक्षित करके संसाधन भी सरकार उपलब्ध करा रही है, जिससे लाखों विद्यार्थी स्व रोजगार कर सकेंगे। समारोह को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आनंद राज आर्य, गणपत सिंह देवड़ा, उप प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह आढ़ा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में विरेन्द्र सिंह भाटी, महेंद्र कुमार प्रजापत, देवीलाल, सुमन कुमारी, कुसुम परमार, दिनेश कुमार सुथार, रीना कोटेसा, व्यावसायिक अनुदेशक कामिनी रावल, कीर्ति सोलंकी, कैलाश प्रजापत, राकेश प्रजापत लाभान्वित 84 विद्यार्थी व विद्यालय की बालिकाएं उपस्थित रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *