स्टूडेंट को दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी:10 लोगों को पहनाए हेलमेट, हाईवे पर चलते समय नियमों का पालन करने की दी हिदायत

यातायात सुरक्षा माह के दौरान रोहिड़ा पुलिस ने गुरुवार को माधव यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को यातायात संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर 10 लोगों को हेलमेट दिए और जरूरतमंदों के लिए 50 हेलमेट और उपलब्ध करवाए। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को विशेष हिदायत दी गई कि बिना हेलमेट हाईवे पर दुपहिया वाहन बिल्कुल नहीं चलाएं। जानकारी के अनुसार रोहिड़ा थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने टीम सहित गुरुवार दोपहर को माधव यूनिवर्सिटी पहुंचकर छात्र-छात्राओं को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी। इस दौरान बिना हेलमेट यूनिवर्सिटी परिसर में आए 10 कर्मचारियों को हेलमेट पहनाए। यातायात संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर-पालमपुर फोर लाइन पर माधव यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट का आना-जाना लगा रहता है। वाहनों की जांच के दौरान अधिकतर बच्चे बिना हेलमेट और तीन से चार सवारियां बैठाकर तेज रफ्तार से चलते हैं, जो की नियमानुसार पूरी तरह से गलत है। दुपहिया वाहन पर सिर्फ दो सवारियां ही यात्रा करें। हाईवे पर चलते समय अधिकतर बच्चे बड़े वाहनों को ओवरटेक करते हुए सड़क के बीच पहुंच जाते हैं, जो कि हादसे का कारण बनते हैं। ऐसे में कई बार ट्रक ड्राइवरों ने उन्हें शिकायत की है हाईवे के बीच तेज रफ्तार से बेतरतीब वाहन चलाने वाले बच्चों के चक्कर में उनके वाहनों को नुकसान होता है। थानाधिकारी ने बच्चों से उम्मीद जताते हुए बताया कि इस तरह की शिकायत दोबारा उनके पास नहीं आनी चाहिए। हाईवे पर चलने के लिए एक सफेद लंबी पट्टी आपके लिए बनाई गई है उसके अंदर ही चलिए, जो आपकी सुरक्षा की गारंटी भी लेती है। इस दौरान बच्चों के पूछे गए प्रश्नों का जवाब उन्हें संतुष्टि पूर्ण दिया गया। पुलिस की तरफ से जरूर 50 लोगों को हेलमेट भी उपलब्ध करवाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *