स्टेट डिफेंस मिनिस्टर के साथ CM साय की मीटिंग:सुकमा एंकाउंटर पर मुख्यमंत्री बोले- 60 दिन में 67 हार्डकोर नक्सलियों का फोर्स ने किया सफाया

शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर में मुलाकात की। दोनों की मीटिंग में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में शांति, सुशासन और विकास को लेकर चल रही पहल पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को ‘बस्तर आर्ट’ स्मृति चिह्न भी भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इसके बाद सुकमा मुठभेड़ को लेकर बयान दिया। उनहोंने बताया- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है, जहां सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। वहीं, बस्तर रेंज में बीते 60 दिनों के भीतर 67 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- छत्तीसगढ़ में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है, नक्सलवाद के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान को नई गति और दिशा मिली है। यह लड़ाई अब अपने निर्णायक चरण में है। भाजपा की मौजूदा सरकार के 13 महीनों में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के तहत 300 से अधिक नक्सली मारे गए, 985 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 1177 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। 2026 तक नक्सलवाद का होगा संपूर्ण खात्मा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का संपूर्ण रूप से अंत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षाबलों की संयुक्त रणनीति से नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार किया जा रहा है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक नक्सलवाद की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *