स्टेडियम ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह:मंत्री विजय शाह ने फहराया तिरंगा, 10 से ज्यादा झांकियां, स्कूलों में विशेष भोज

खंडवा जिले में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व समारोहपूर्वक मनाया जा रहा है। आज स्टेडियम ग्राउंड पर जिला स्तरीय कार्यक्रम चल रहा हैं। यहां मुख्य अतिथि जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने ध्वजारोहण के बाद परेड सलामी ली। इसके बाद मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। खास बात यह है कि, इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर 10 से ज्यादा झांकियां निकलने जा रही है। इन झांकियों में पर्यावरण, स्वास्थ्य, सामाजिकता, पेयजल जैसे विषयों पर आधारित झांकियां शामिल हैं। इस दौरान कई स्कूलों के छात्र रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आखिरी में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अधिकारी-कर्मचारी सहित प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत, नगर निगम, जनजातीय कार्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, पीएचई विभाग, विद्युत वितरण कंपनी, सर्व शिक्षा अभियान सहित कई विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी व उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली झांकियां प्रदर्शित की गई। स्कूली बच्चों को मिलेगा विशेष भोज
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय व शासन से अनुदान प्राप्त सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों तथा मदरसों में विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज का आयोजन होगा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सभी एसडीएम, जिला परियोजना समन्वयक, सीईओ जनपद व सीएमओ को निर्देश जारी किए हैं। विशेष भोज में विद्यार्थियों को सब्जी, पूरी, खीर अथवा सब्जी, पूरी, हलवा या मिठाई बांटी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *