रायगढ़ | कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार व पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा कर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी काम 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्टेशन को आधुनिक बनाने माल धक्का रोड व स्टेशन रोड की ओर दो नए प्रवेश द्वार और एक नागरिक सुविधा केंद्र विकसित करने की योजना पर चर्चा हुई।


