स्टेशन के पास 7 किलो गांजे के साथ 2 महिला व युवक गिरफ्तार

रायगढ़ | कोतरारोड और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने किरोड़ीमलनगर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर दो महिलाएं और एक युवक को पकड़ लिया। मुखबिर सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची। तलाशी में उनके बैग से 7 किलो गांजा मिला। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों ने अपना नाम सोनी चौहान (35) निवासी तिलाईपाली थाना भूपदेवपुर, सुमन यादव निवासी सीतामणी थाना सिटी कोतवाली कोरबा और वासुदेव साहू निवासी बुढ़हनपुर थाना नगरदा जिला सक्ती बताया। वर्तमान में तीनों पीआईएल रोड, थाना में रहते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *