स्टेशन पर ‘रेल वन ऐप’ के बारे यात्रियों को किया जागरूक; 200 को ऐप इंस्टॉल कराया

यात्रियों की सुविधा और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमृतसर रेलवे स्टेशन पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों में आयोजित अभियान का मुख्य लक्ष्य यात्रियों को ‘रेल वन ऐप’ के जरिए टिकट खरीदने के लिए प्रेरित करना था। स्टेशन परिसर में बैनर और स्टैंडी लगाकर लोगों को डिजिटल टिकटिंग के फायदों के बारे में बताया गया। रेलवे स्टाफ ने मौके पर ही लगभग 200 यात्रियों के मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करवाया। इस पहल को यात्रियों, विशेषकर युवाओं ने खूब सराहा और ऐप के प्रति भारी उत्साह दिखाया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने कहा कियात्री “रेल वन ऐप’ का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि उनकी यात्रा सुविधाजनक, पारदर्शी और सुरक्षित हो सके। .ऐप के जरिए टिकट खरीदने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत बोनस मिलेगा। .यात्रियों को टिकट काउंटर पर लगने वाली लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। .सभी लेनदेन पूरी तरह ऑनलाइन होने के कारण खुले पैसों (चिल्लर) की समस्या खत्म होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *