स्टेशन रोड के होटल रेडिएंट, होटल कोणार्क और ए वन गेस्ट हाउस की मापी, टैक्स देने का नोटिस

रांची नगर निगम की ओर से होल्डिंग टैक्स नहीं देने और टैक्स का असेस्मेंट नहीं कराने वाले भवन मालिकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को निगम की टीम ने स्टेशन रोड स्थित होटल रेडिएंट, होटल कोणार्क और ए वन गेस्ट हाउस की मापी की। तीनों होटल-गेस्ट हाउस संचालक को पूर्व में ही नोटिस देकर टैक्स असेस्मेंट कराने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद उनके द्वारा भवन का रि-असेस्मेंट नहीं कराया गया। मापी के बाद संचालकों को वास्तविक क्षेत्रफल की जानकारी दी गई। उन्हें नोटिस देते हुए टैक्स का भुगतान करने का निर्देश दिया गया। निगम के सहायक प्रशासक ने संचालकों को बताया कि 15 दिनों के अंदर असेस्मेंट नहीं कराने पर निगम कानूनी कार्रवाई करेगा। होटल को सील करने तक की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद निगम की टीम ने कई प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच की। वाटर कनेक्शन को भी देखा। जिन दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस का रिन्यूवल नहीं कराया है, उन्हें जल्द कराने को कहा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *