स्टेशन से युवती का लैपटॉप चोरी, आरोपी हुआ गिरफ्तार

अंबिकापुर | रेलवे स्टेशन में ट्रेन के इंतजार में बैठी एक युवती का लैपटाप मंगलवार को चोरी हो गया। मामला सामने आने पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का लैपटाप जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि युवती 24 फरवरी की रात अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठी थी। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई। युवती अपना बैग युवक को जिम्मे देकर वाशरुम के लिए गई। तभी युवक बैग लेकर फरार हो गया। बैग में उसका लैपटाप था। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी शुभम महावर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलत: मध्यप्रदेश के गुना का रहने वाला है और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रह रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *