जालंधर| गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर लोक सभा पृथ्वी नगर में स्त्री सत्संग सभा ने बुधवार को शहीदों को समर्पित समागम करवाया। शहर के गुरुद्वारों से स्त्री सत्संग के करीब 22 जत्थों ने समागम में भाग लिया। महिलाओं ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया। यहां प्रधान जसविंदर सिंह, हरदीप भल्ला, जसपाल सिंह, हरदेव सिंह, अवतार सिंह, जस्सा सिंह, सुरिंदर कौर, अमरजीत कौर, सतनाम कौर, मंजीत कौर, गुरमीत कौर, तनीषा कौर, शिल्पा कौर, राजविंद्र कौर, मनप्रीत कौर व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।


