स्त्री सभा ने गोपाल गोशाला के मंदिर हॉल में किया भजन-कीर्तन

भास्कर न्यूज| रोपड़ गोपाल गोशाला मंदिर हॉल में पहली बार 36 मेंबरी स्त्री सभा सत्संग संकीर्तन मंडल रोपड़ ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चला, जिसमें महिलाओं ने भक्ति भाव से कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम से पहले स्त्री सभा संकीर्तन मंडल की ओर से गोशाला प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ मीटिंग की गई। सभा की ओर से भरोसा दिलाया गया कि समूह की सदस्याएं हर वर्ष गायों के लिए तूड़ी खरीद में अधिक से अधिक आर्थिक योगदान देंगी। इस पहल को गोसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। गोशाला के अध्यक्ष इंजीनियर भारत भूषण शर्मा ने कहा कि मंदिर हॉल सभी धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों के लिए सदैव खुला है। उन्होंने कहा कि महिलाएं भविष्य में भी यहां भजन-कीर्तन का आयोजन कर सकती हैं। इस दौरान सभा की ओर से गोशाला को दान राशि भी भेंट की गई। इस अवसर पर विंदु जैन, मना जैन, प्रवेश जैन, दीपा जैन, शिवानी जैन, अरुणा जैन, उमा जैन, स्वर्ण जैन, मंजू जैन, मीना जैन, लवीना जैन, काजल जैन, नीशू जैन और प्रभा जैन सहित कई सदस्याएं मौजूद थे। वरिंदर जैन भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *