स्पर्धा: छात्राओं ने रंगोली बनाई, मेहंदी सजाई

भास्कर न्यूज । दाढ़ी 19 दिसंबर को ग्राम जांता के कन्या छात्रावास की वर्षगांठ मनाई गई। जांता में 100 सीटर कन्या छात्रावास का संचालित है। जहां ग्रामीण क्षेत्रों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अत्यंत गरीब परिवार की सामान्य वर्ग की बालिका यहां रहती है। शिक्षा की मुख्य धारा में लाकर शिक्षा ग्रहण करके देश की विकास धारा का अभिन्न अंग बनाने के उद्देश्य से छात्रावास संचालन किया जा रहा है। ताकि गरीब परिवार की प्रतिभावान बालिकाओं को शैक्षणिक धारा में जुड़े रहने में कोई बाधा ना आए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच हेमराज चंद्राकर, जनपद सभापति मूलचंद चंद्राकर, अनिल चंद्राकर, नरेश साहू, पालक सुनील चतुर्वेदी, योगेश सेवईया, परमानंद बांधे की उपस्थिति में हुआ। छात्रा राखी सुनकर, आंचल ध्रुव, खिलेश्वरी ध्रुव और भार्गवी नेताम ने सरस्वती वंदना प्रस्तुति दी। बालिकाओं के बीच विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में वेसल देहरी, माधवी आडिल, गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता में वंशिका जोशी, नीरा रात्रे, जस्मिन कोसले, नेहा साहू, निशा साहू, सिमरन साहू हेमलता साहू रहीं। गुलदस्ता सजाओ स्पर्धा में भी प्रतिभागी शामिल हुए गुलदस्ता सजाओ में कामिनी गायकवाड, रेशमा चतुर्वेदी, वीरता चतुर्वेदी, लेखनी चंद्राकर, प्रीति साहू, मोनिका साहू, रामेश्वरी अन्नपूर्णा साहू, पूजा यादव ने हिस्सा लिया। वहीं केश सजाओ में क्रांति सोनवानी, उजाला बंजारे, सृष्टि गायकवाड़, प्रिया भारती, ललिता विश्वकर्मा, ज्योति साहू, रंगोली सजाओ में अंजलि बारले, रेशमी बांधे, रामेश्वरी साहू, प्रीति साहू, लाकेश्वरी साहू, पिंकी साहू ने रंगोली प्रतियोगिता में शामिल रहे। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका हौसला भी बढ़ाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *