स्पाई कैमरे से हॉस्पिटल मालिक का वीडियो बनाकर ब्लेकमैल:फर्जी नंबरों से भेजकर मांगे 90 लाख, गिरफ्तार नर्सिंगकर्मी रिमांड पर

भीलवाड़ा शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल मालिक को ब्लेकमैल करने वाले चार स्टाफ नर्सिंग कर्मचारी को पांच दिन रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने हॉस्पिटल में स्पाई कैमरे से अश्लील वीडियो बनाया था। फर्जी नंबरों से वीडियो भेजकर 90 लाख रुपए मांग रहे थे और रकम नहीं देने पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। स्टाफ ने ही रची ब्लैकमेलिंग की साजिश सुभाषनगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई ने बताया – साल 2025 से ब्लैकमेलिंग झेल रहे डॉक्टर ने आखिर 17 फरवरी को पुलिस में शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने 18 फरवरी को अस्पताल के चार नर्सिंगकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया और 19 फरवरी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। अब मामले में पूछताछ के आधार पर और खुलासे हो सकते हैं। 90 लाख से 60 लाख तक हुई सौदेबाजी सुभाषनगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई ने बताया – आरोपियों ने अस्पताल में स्पाई कैमरा लगाकर करीब 10 सेकंड का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसके बाद दूसरे नंबर से डॉक्टर के व्हाट्सएप पर वीडियो भेजकर 90 लाख रुपए की मांग की गई। वीडियो वायरल करने की धमकी लगातार दी जा रही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि डॉक्टर और ब्लैकमेलरों के बीच पैसों को लेकर बातचीत भी हुई। आरोपियों ने 90 लाख की मांग घटाकर 60 लाख कर दी, जबकि डॉक्टर 30 लाख देने को तैयार हुआ, लेकिन आरोपी अपनी मांग पर अड़े रहे। लगातार धमकियों से परेशान होकर डॉक्टर थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। फर्जी सिम से धमकी भरे कॉल किए जांच में सामने आया कि आरोपियों ने महिला के नाम पर जारी फर्जी सिम से धमकी भरे कॉल किए। संबंधित महिला ने पहले ही अपने नाम से फर्जी सिम जारी होने की रिपोर्ट दर्ज करवा रखी थी। वसूली नहीं होने पर आरोपियों ने शहर के एक शातिर बदमाश की मदद ली, जो लगातार धमकियां दे रहा था। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, पांच दिन की रिमांड पर पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है। उनसे वारदात में उपयोग किए गए कैमरे और मोबाइल की बरामदगी, कॉल लोकेशन और अन्य साथियों की जानकारी को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और फरार बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है। — संबंधित ये खबर भी पढ़ें … हॉस्पिटल मालिक का अश्लील वीडियो बनाया, 90 लाख मांगे:कॉल कर शेयर करने की धमकी दे रहे थे; पुलिस ने 4 नर्सिंगकर्मियों को पकड़ा भीलवाड़ा में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के मालिक का उसी के स्टाफ ने अश्लील वीडियो बना लिया। दूसरे नंबर से मालिक को वॉटसएप पर वीडियो भेजा और 90 लाख रुपए की डिमांड की। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *