स्प्रिंग डेल स्कूल में खेल और संस्कारों के साथ मनाया उत्सव

अमृतसर | स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल में चौथी कक्षा के विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और दादा-दादी के लिए आयोजित दो-दिवसीय व्यक्तित्व विकास कैंप संपन्न हुआ। स्प्रिंग डेल एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन श्री साहिलजीत सिंह संधू ने बताया कि कैंप की शुरुआत योग और ध्यान से हुई। बच्चों ने ‘रिले रेस’, ‘ऑब्स्टैकल रेस’ और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी खेल भावना का प्रदर्शन किया। कैंप के अंत में सभ्यामान सिंह को ‘बेस्ट एथलीट लड़का’ और समरीत कौर को ‘बेस्ट एथलीट लड़की’ चुना गया। कैंप की खास बात दादा-दादी और माता-पिता की सक्रिय भागीदारी रही। जहां अभिभावकों ने म्यूजिकल चेयर और टीम कोऑर्डिनेशन खेलों का आनंद लिया, वहीं दादा-दादी ने “पासिंग द बॉल’ रेस में उत्साह दिखाया। प्रिंसिपल राजीव कुमार शर्मा ने बुजुर्गों द्वारा बच्चों को दिए जाने वाले नैतिक मूल्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्कूल, माता-पिता और बुजुर्गों के आपसी तालमेल से ही बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *