स्मैक बिक्री के आरोप में फरार तस्कर गिरफ्तार:पुड़िया बनाकर 300-300 रुपए में बेचता था, मुखबिर की सूचना पर दबोचा

लांगरा थाना पुलिस ने स्मैक बिक्री के आरोप में फरार चल रहे आरोपी चंदन सिंह तमोली को गिरफ्तार किया है। आरोपी मासलपुर बाजार और आसपास के गांव में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 300-300 रुपए में स्मैक की सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद बिक्री को लेकर पूछताछ कर रही है। लांगरा थानाधिकारी बासुदेव बसवाल ने बताया कि भरतपुर रेंज आईजी के द्वारा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में लगातार जिले की पुलिस के द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ व स्मैक सहित मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान थानाधिकारी को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि आरोपी चंदन सिंह चमोली कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। मुखबिर बताया कि कि आरोपी मासलपुर चुंगी मोड पर खड़ा हुआ है। थानाधिकारी जाब्ता के साथ पहुंचे और घेरा देकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम चंदन सिंह (35) पुत्र आनंद कुमार तमोली होना बताया। आरोपी को हिरासत में लेकर लांगरा थाना लाया गया। इस मामले में अनुसंधान जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *