स्लाटर हाउस संचालक असलम रिमांड पर:गो तस्करी मामले में पूरी चेन से होगी पूछताछ, अधिकारियों की भूमिका की भी जांच

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के सामने कंटेनर में 26 टन गोमांस मिलने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी असलम चमड़ा और उसके चालक शोएब को प्रोडक्शन वारंट पर 25 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उसे गो तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाएगी। पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर विदेश तक गोमांस भेजे जाने के पूरी चेन की जानकारी हासिल करेगी। एसीपी उमेश तिवारी के मुताबिक केस के संबंध में आरोपियों से हम पूछताछ की जानी है। लिहाज कोर्ट की अनुमति के बाद दोनों को प्रमाण पर लिया गया है। ये खबर भी पढ़ें.. स्लॉटर हाउस का मकसद-शर्तें क्या? हर कड़ी की पड़ताल भोपाल में गोमांस मिलने के मामले में अब आधुनिक स्लॉटर हाउस से जुड़ी पूरी फाइल की गहन जांच की तैयारी है। नगर निगम के उच्च स्तर पर निर्णय लिया गया है कि टेंडर की शर्तें तय होने से लेकर टेंडर आवंटन और अंत में कमिश्नर के हस्ताक्षर तक की हर कड़ी की पड़ताल होगी। ताकि, स्पष्ट हो सके कि करीब 100 करोड़ की सरकारी जमीन पर 33 करोड़ रुपए की लागत से मॉर्डन स्लॉटर हाउस के प्रोजेक्ट, किस उद्देश्य से और किन शर्तों पर तैयार की।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *