स्लीपर बस ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत:उज्जैन से दिल्ली जा रही बस की नांगल क्षेत्र में ट्रक से हुई थी टक्कर, 19 यात्री हुए थे घायल

दौसा जिले के नांगल राजावतान थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर गुरूवार सुबह स्लीपर कोच बस की ट्रक से टक्कर में गंभीर रूप से घायल बस के ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड दिया। थाना इंचार्ज हुसैन अली ने बताया कि हादसे में बस में सवार दर्जन यात्रियों को चोट आई थी, जिनमें से 19 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 12 गंभीर घायलों को एसएमएस जयपुर रैफर किया था। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल स्लीपर कोच बस के ड्राइवर सुरेश राजपूत (43) निवासी मावडी थाना शिवाणा जिला बालोतरा की इलाज के दौरान जयपुर के एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं अन्य घायलों को फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि गुरूवार अलसुबह एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों में भिडंत हो गई थी। जहां एक ट्रक सडक पर ही खडा था कि इसी बीच उज्जैन से दिल्ली जा रही स्लीपर बस की घने कोहरे के कारण ट्रक से भिडंत हो गई थी। हादसे में बस का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके कई यात्री फंस गए थे, जिन्हें बमुश्किल से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *