स्वच्छता का महत्व बताया, भोजन के पहले हाथ धोने प्रेरित भी किया

कवर्धा| स्काउट-गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडन पावेल और लेडी बेडन पावेल के जन्मदिन पर शनिवार को विश्व चिंतन दिवस मनाया। जिले के विभिन्न स्कूलों में सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। जिला संगठन आयुक्त स्काउट अजय चंद्रवंशी के नेतृत्व में अशोका पब्लिक स्कूल में स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर और छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन में अच्छी आदत की जानकारी दी गई। हाथ धोने की प्रक्रिया को समझाया गया। भोजन से पहले हाथ धोने की आदत डालने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। हैंडवॉश से हाथ धुलाकर स्वच्छता का महत्व बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *