परपोड़ी|ग्राम पंचायत भटगांव को स्वच्छ रखने व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत सचिव देवी वर्मा ने यह शपथ दिलाई। महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने ग्रामीणों को स्वच्छ रखने अपील किया। सब अपनी जवाबदेही को ध्यान में रखते हुए अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सरपंच रूपलाल पटेल, उपसरपंच खम्हन सिंह राजपूत, रोजगार सचिव सोनम साहू, पंच रोशन बाई साहू, अगरौतिन बाई साहू, प्रह्लाद साहू, नारद साहू, भारत साहू, मुन्ना सिन्हा, शिशुपाल साहू, रामसागर, भागवत डेरहु, भुवनेश्वरी, उर्मिला, गजरा समेत ग्रामीण उपस्थित थे।


