स्वच्छता को लेकर सीएम गंभीर:ब्रांड एंबेसेडर बोले- स्वच्छता में लापरवाही पर होगा सख्त एक्शन, गंदगी मुक्त बनेगा राजस्थान

स्वच्छता के प्रदेश ब्रांड एंबेसेडर केके गुप्ता ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा स्वच्छता को लेकर गंभीर है। स्वच्छता को लेकर पिछले दिनों जयपुर में हुई राजस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता से किसी तरह का समझौता नहीं करने के सख्त निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो व कार्मिको के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए है। स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर केके गुप्ता ने बताया कि तीसरी बार स्वच्छता के प्रदेश ब्रांड एंबेसेडर की जिम्मेदारी संभालने ने बाद उन्होंने अभी तक 15 जिलों का दौरा करते हुए स्वच्छता को लेकर बैठक की है और स्वच्छता को लेकर आवश्यक पैरामीटर तय करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। जिसमे प्रतिदिन समय पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, गीला व सुखा कचरा अलग से संग्रहण करने, शहर को प्लास्टिक मुक्त करने, आवारा पशु मुक्त करने के साथ अन्य निर्देश शामिल है। उन्होंने बताया कि 15 जिलों के दौरे के बाद उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाक़ात करते हुए स्वच्छता को लेकर फीडबेक दिया था। जिसमें कमियों पर भी बात हुई। जिस पर सीएम भजनलाल शर्मा ने उन्होंने स्वच्छता से कोई समझौता नहीं करने और लापरवाही बरतने अधिकारियो व कार्मिको के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी काम नहीं करेंगे, उन्हें पद पर बने रहने की आवश्यकता नहीं है। गुप्ता ने बताया कि आरयूआईडीपी में पहले सीवरेज कनेक्शन के नाम पर 8100 रुपए प्रति कनेक्शन लिए जा रहे थे, लेकिन अब सरकार स्तर पर निर्णय हो चुका है और आगे से यह राशि नहीं ली जाएगी। जल्द ही इसके आदेश जारी होंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर प्रदेश में कई पैरामीटर पर काम हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *