भास्कर न्यूज | बाड़मेर स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत शहरी एवं आवास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया शुरू कर दी। मंत्रालय ने इसके लिए एक ऑनलाइन लिंक जारी किया है। रविवार को नगरपरिषद कार्मिकों व स्टेशन रोड व्यापारियों से स्वच्छता फीडबैक करवाया गया। नगर परिषद आयुक्त श्रवणसिंह राजावत ने बताया कि सभी नगरवासियों से फीडबैक देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की भागीदारी से नगरपरिषद को बेहतर रैंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी। सहायक अभियंता पुरखाराम ने बताया कि नागरिक अपने मोबाइल से sbmurban.org/feedbac k पर जाकर अपना फीडबैक दे सकते हैं। इस पहल के चलते परिषद की टीम ने रविवार को शहर में डोर टू डोर जाकर फीडबैक अभियान चलाया तथा शहरवासियों से स्वच्छता अभियान के संबंध में ऑनलाइन फीडबैक लिया।


