स्वच्छता ही सेवा को लेकर 12 को कार्यशाला

जामताड़ा |जिला भू-अर्जन कार्यालय की ओर से वंशावली सत्यापन से संबंधित आवेदनों का सत्यापन कार्य किया जाना है। इसके तहत तरणी–चिरुडीह–पबिया पथ अंतर्गत मौजा लोकानिया, पबिया, भैयाडीह एवं भोजपरी के आवेदकों के लिए तिथि निर्धारित की गई है। मंझलाडीह एवं पबिया पंचायत के आवेदकों के लिए 11 फरवरी को पंचायत भवन पबिया में शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं नरोडीह पंचायत के लोगों के लिए 12 फरवरी को उत्क्रमित मध्य विद्यालय भैयाडीह में सुबह दस बजे से शिविर लगाया जाएगा। शिविर में संबंधित आवेदकों से आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर वंशावली का सत्यापन किया जाएगा। जिला भू-अर्जन कार्यालय ने सभी संबंधित आवेदकों से निर्धारित तिथि व स्थान पर समय से उपस्थित होकर अपने आवेदन एवं दस्तावेज साथ लाने की अपील की है, ताकि सत्यापन कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके। जामताड़ा | जामताड़ा में 12 फरवरी को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला जिले के बाल गृह जितुडांगाल में 11:30 आयोजित होगी। जिसमें जिले के सभी विभागों के वरीय एवं संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सम्मिलित होने के निर्देश जारी किए गए हैं। जामताड़ा | जिले में 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उनके विचारों, अंत्योदय दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान को समर्पित रहा। पुण्यतिथि कार्यक्रम के माध्यम से उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया जाएगा। फतेहपुर| फतेहपुर थाना क्षेत्र के कालीपाथर गांव में शनिवार को हुई मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के दो-दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार कांड संख्या 03/26 के तहत वंशी मंडल एवं भीम मंडल को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कांड संख्या 04/26 में मामोली मंडल और मंटू मंडल को हिरासत में लिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और विवाद को लेकर आरोप लगाए थे। फतेहपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *