रांची नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए शहर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाकर विभिन्न नियम उल्लंघनों पर कुल 3,95,100 रुपए का जुर्माना लगाया। यह कार्रवाई झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत की गई। अभियान अपर प्रशासक के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें अधिकारियों ने शहर की प्रमुख सड़कों और बाजारों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण, अवैध वेंडिंग, सिंगल-यूज प्लास्टिक, अवैध पार्किंग, डस्टबिन की उपलब्धता, सीएंडडी वेस्ट और ट्रेड लाइसेंस से जुड़े मानकों की जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाए रखने के लिए डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (डीआरएमटी) सक्रिय रूप से काम कर रही है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता मानकों से कोई समझौता नहीं होगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा। नागरिकों से नियमों के पालन की अपील की गई है। इन उल्लंघनों पर हुई कार्रवाई, लगाया जुर्माना


