स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियां जोरों पर:चिरमिरी के नए महापौर ने किया शहर का दौरा, अधिकारियों को दिए सफाई के निर्देश

चिरमिरी नगर पालिक निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारियां शुरू हो गई है। नवनिर्वाचित महापौर राम नरेश राय ने इसकी मॉनिटरिंग की। उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। महापौर ने नगर निगम आयुक्त राम प्रसाद आचला, सहायक अभियंता विजय बधावन और स्वच्छता अधिकारी उमेश तिवारी से फीडबैक लिया। जिला समन्वय (पीआईयू) प्रवीण सिंह भी इस बैठक में मौजूद थे। मेयर ने शहर की साफ-सफाई का जायजा लिया राय ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयुक्त को सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। महापौर ने नागरिकों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने की अपील की। साथ ही कचरे को सीधे वाहन में डालने का आग्रह किया। महापौर ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नगर निगम की पहल को हर नागरिक तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने फायर स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों से बातचीत की। महापौर ने सभी अधिकारियों को निगम के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *